• breaking
  • Chhattisgarh
  • CM भूपेश की तरफ से अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का दिया न्यौता

CM भूपेश की तरफ से अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का दिया न्यौता

4 years ago
276

रायपुर. 19 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से राज्य सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता दिया है। गौरव द्विवेदी ने आज मुंबई में सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने अमिताभ बच्चन को छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाया और यहां की फिल्म नीति पर चर्चा की। गौरव द्विवेदी ने उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनोन्मुखी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

Social Share

Advertisement