- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ के IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी
छत्तीसगढ़ के IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी
4 years ago
237
0


रायपुर, 19 सितंबर 2022/ छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इसे लेकर सोमवार को आदेश भी जारी कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भुवनेश यादव को राज्य बीज कृषि विकास विभाग के प्रबंध संचालक और कृषि मंडी बोर्ड के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।
नए आदेश के मुताबिक, किरण कौशल को महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। समीर बिश्नोई को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित मार्कफेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।