zholtooram
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Business
  • Sports
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Business
  • Sports
ताजा खबरें
  • नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने होली की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं – होली त्यौहार हर धर्म जाति को प्रेम भाई-चारे का संदेश देता है – डॉ. महंत
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा: धान खरीदी पर विपक्ष ने रखा स्थगन प्रस्ताव, अग्राह्य होते ही नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंचे कांग्रेस विधायक, हुए स्वमेव निलंबित….
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: नेता प्रतिपक्ष महंत ने उठाया एसटीपी निर्माण का मुद्दा, गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग…
  • यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट है – डॉ. चरणदास महंत – कैसा “संकल्प” जहाँ जनता की समस्याओं का नहीं कोई “विकल्प” – डॉ. चरणदास महंत – बजट ‘गति’ का नहीं, ‘दुर्गति’ का था – डॉ महंत
  • कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न।
  • Home
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • मोदी की पुस्तक को लेकर सियासत : कांग्रेस बोली- मोदी @20 का गीता से तुलना करना हिन्दू धर्म का अपमान

मोदी की पुस्तक को लेकर सियासत : कांग्रेस बोली- मोदी @20 का गीता से तुलना करना हिन्दू धर्म का अपमान

4 years ago
168
0
मोदी की पुस्तक को लेकर सियासत: कांग्रेस बोली- मोदी @20 का गीता से तुलना करना हिन्दू धर्म का अपमान

रायपुर, 26 अगस्त 2022/ केंद्रीय गृहमंत्री के रायपुर आगमन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब को लेकर छत्‍तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी की किताब की तुलना गीता से किये जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मोदी के द्वारा लिखित पुस्तक को हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र ग्रंथ गीता से तुलना करने की धृष्टता किया है। यह पवित्र गीता का अपमान है। गीता पावन धर्म ग्रंथ के साथ सम्पूर्ण जीवन दर्शन है। दुनिया भर के अन्यान्य धर्मावलम्बी भी गीता के उपदेशों श्लोकों को महान मानते हैं। गीता स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के मुखार बिंदु से निकली पावन कृति है इसके समक्ष क्या इसका सहस्रांश भी कुछ नहीं हो सकता। भाजपा बताए वह मंत्री गजेंद्र शेखावत की बात से कितना इत्तफाक रखती है। यदि असहमत है तो खंडन क्‍यों नहीं किया। शेखावत पर अभी तक कार्यवाही क्‍यों नहीं कि गयी? भाजपा अपने नेता की धृष्टता से देश की जनता से माफी मांगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की किताब मोदी @20 इतनी प्रभावशाली है कि लोग इसको हाथों हाथ लेंगे तब भाजपा इसका इतना प्रचार क्‍यों कर रही। स्वयं देश के गृहमंत्री अमितशाह घूम घूम कर किताब के बारे में बता रहे। लोगों को खरीदने कह रहे हैं। देश भर के केंद्रीय संस्थानों रेलवे हवाई अड्डाें रेलवे स्टेशनों के रिटायरिंग रूम में लाइब्रेरियों में किताब जबरिया खरीदवा कर रखवाई जा रही। भाजपा ने सभी प्रदेशों और जिलों में मोदी की किताब के प्रचार के लिए कमेटी बनाई है।

बड़ी बात नहीं कि इसको बेस्ट सेलर का स्वम्भू खिताब भाजपाई दे डाले। इसके पहले भी भाजपा और संघ के अनेकों नेताओं ने किताब लिखा है गुरुगोवलकर दीनदयाल उपाध्याय, अटलबिहारी बाजपेई जैसे नेताओं ने अनेक किताबे लिखा है। जिनमे से कुछ रचनायें कालजयी रही है। वैचारिक रूप से कांग्रेस से भले मतभिन्नता रही हो लेकिन एक लेखक विचारक के रूप में अटल बिहारी बाजपेई की अनेक कृतियां उल्लेखनीय है। भाजपा ने उनके प्रचार के लिए कभी कोई कमेटी नहीं बनाया। मोदी की किताब के प्रचार के लिए इतना प्रोपोगंडा क्‍यों? एक कहावत है कुछ जन्म से महान होते हैं कुछ कर्म से कुछ पर महानता थोपी जाती है वही स्थिति मोदी की किताब के साथ भी है।

Social Share
Previous Post 3 सितंबर को अस्तित्व में आ सकता है नया जिला सारंगढ़, तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे अधिकारी
Next Post सितंबर में 13 दिन रहेगी बैंक की छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

About

छत्तीसगढ़ की खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना | खबर वहीं जो जन सरोकार रखता हो | खबर वहीं जो निष्पक्षता की निष्ठा पर खरा उतरे | खबर वहीं जो झोलटूराम.com की पहचान हो …

Advertisement Available

Contact

मोबाईल नंबर- +91-7398583333

ई मेल- zholtooram.com@gmail.com

कार्यालय का पता-  रायपुर, छत्तीसगढ़

Social Media Link

 

© 2020 zholtooram

Design And developed By Zholtooram Group