- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- प्रत्येक माह के पहले, दूसरे और तीसरे शनिवार को सभी स्कूलों में होगा साप्ताहिक मूल्यांकन
प्रत्येक माह के पहले, दूसरे और तीसरे शनिवार को सभी स्कूलों में होगा साप्ताहिक मूल्यांकन
4 years ago
151
0


रायपुर, 17 जुलाई 2022/ शैक्षणिक सत्र 2022-23 में बेहतर परिणाम लाने के लिए अब शासकीय स्कूलों में भी हर हफ्ते 10वीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक माह के पहले, दूसरे व तीसरे शनिवार को दूसरे कालखंड में साप्ताहिक मूल्यांकन आयोजित होगा। शासकीय स्कूलों में कक्षा 10वीं के परिणाम आशानुरूप नहीं होने पर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को उनके निर्देशानुसार ही जिले के सभी शासकीय हाई स्कूलों में कक्षा 10 वीं की साप्ताहिक परीक्षा आयोजित की गई। नियमित मूल्यांकन होने से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा।
स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मासिक एवं त्रैमासिक, अर्धवार्षिक, वार्षिक परीक्षाएं समय-सारिणी अनुसार ली जाएंगी। मूल्यांकन के लिए प्रश्नों का चयन चालू सप्ताह में पढ़ाए गए टापिक पर आधारित होगा। साप्ताहिक मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। साप्ताहिक मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल को सम्मानित किया जाएगा।