• breaking
  • Chhattisgarh
  • जैन संत का प्रवचन सुनने पहुंचे मुख्यमंत्री : संत से आशीर्वाद लिया, कहा-विचारों में असमानता का सम्मान करना सीखने से सबका भला हाेगा

जैन संत का प्रवचन सुनने पहुंचे मुख्यमंत्री : संत से आशीर्वाद लिया, कहा-विचारों में असमानता का सम्मान करना सीखने से सबका भला हाेगा

4 years ago
319
मुख्यमंत्री ने संत श्री ललितप्रभ सागर जी का आशीर्वाद लिया। - Dainik Bhaskar

 

 

रायपुर, 17 जुलाई 2022/    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को रायपुर के बूढ़ापारा स्टेडियम में जैन सन्त श्री ललितप्रभ सागर जी का प्रवचन सुनने पहुंचें। संत की दिव्य सत्संग प्रवचन माला ’जीने की कला’ में उन्होंने प्रवचन सुना तथा संत का दर्शन कर उनसे प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ’हैप्पी थाट्स’ कैलेण्डर का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा, यह हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्र संत श्री ललितप्रभ सागर जी ने अपने प्रवचन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना। हम सभी उनके अनेक प्रवचन पुस्तकों, कैसेट और अन्य माध्यम से सुनते रहते हैं परन्तु आज पहली बार प्रत्यक्ष रूप से उनका सत्संग सुनने का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री ललितप्रभ सागर जी ने अपने प्रवचन में इतनी सुंदर बात कही कि क्रोध में कैसे नियंत्रण रखना है, जीवन में किस प्रकार सकारात्मकता बनाये रखना है। इन सब बातों को अपने जीवन में उतारेंगे, विचारों में असमानता का सम्मान करना सीखेंगे तो निश्चित रूप से हम सब का भला होगा। इससे व्यक्ति का, परिवार का, समाज का और पूरे देश का भला होगा। सकल जैन समाज, श्री ऋषभदेव जैन मंदिर ट्रस्ट एवं दिव्य चातुर्मास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मुनि श्री शांतिप्रिय सागर जी, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, दिव्य चातुर्मास समिति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद बरड़िया, श्री ऋषभदेव जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया सहित के अनेक पदाधिकारी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Social Share

Advertisement