- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- रायपुर में प्रशासन की छापामार कार्रवाई, 12 क्विंटल से अधिक पालिथीन बैग जब्त
रायपुर में प्रशासन की छापामार कार्रवाई, 12 क्विंटल से अधिक पालिथीन बैग जब्त
4 years ago
159
0


रायपुर, 13 जुलाई 2022/ शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) से बनी चीजों का उपयोग प्रतिबंधित करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को एसयूपी बैग की दो फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई कर प्रशासन के अधिकारियों ने 12 क्विंटल 35 किलो पालीथिन बैग और प्लास्टिक जब्त किया। इसके साथ ही दोनों फैक्ट्रियों को सील कर उनके बिजली कनेक्शन काटने के निर्देंश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को दिए गए।
तहसीलदार डा. अजंली शर्मा ने विधानसभा चौक के पास सकरी गांव में स्थित संतोषी प्लास्टिक संस्थान में निरीक्षण कर 8 क्विंटल 75 किलो एसयूपी के कैरी बैग जब्त किया। वहीं नायब तहसीलदार नारायण चंद्राकर ने आरंग तहसील के कुटेसर स्थित शिवसन्स पालिमर्स में छापामार कार्रवाई कर 3 क्विंटल 60 किलो एसयूपी के कैरी बैग जब्त किए।