ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या, भारत में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या, भारत में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक

4 years ago
257

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर क्या इस वजह से हमलावर ने किया  जानलेवा हमला? - has attacker shot shinzo abe due to this reason today |  Moneycontrol Hindi

 

 

 

08 जुलाई 2022/   जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है और वो आबे की नीतियों से नाखुश था।

दो गोलियां लगने के फौरन बाद आबे गिर पड़े। उन्हें हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। 6 घंटे तक मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इलाज के दौरान आबे को दिल का दौरा भी पड़ा। घटना भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30 बजे) की है। आबे की जान बचाने की कोशिश करने वाली मेडिकल टीम में शामिल एक डॉक्टर ने कहा- आबे को लगी एक गोली उनके दिल तक पहुंच गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा- भारत और जापान के रिश्तों और ग्लोबल पार्टनरशिप में आबे की अहम भूमिका रही। आज पूरे भारत में शोक है। इस मुश्किल वक्त में हम पूरी ताकत के साथ अपने जापानी भाई-बहनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने शिंजो के सम्मान में कल यानी 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की।

Social Share

Advertisement