ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, इस बार 27 जुलाई तक चलेगा सत्र 2 दिन होगा अवकाश

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, इस बार 27 जुलाई तक चलेगा सत्र 2 दिन होगा अवकाश

4 years ago
191

Chhattisgarh Monsoon Session Of Chhattisgarh Assembly Start From July 20  Continue Till July 27 Ann | Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून  सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, सचिवालय ने जारी ...

 

 

रायपुर, 23 जून 2022/  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। यह सत्र 27 जुलाई तक चलना है, जिसमें 6 बैठकें प्रस्तावित हैं। 2021 में मानसून सत्र 26 से 30 जुलाई तक आयोजित किया गया था। इसमें पांच दिन काम हुआ था।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी हुई। इस सत्र में शासकीय कार्य संपादित किए जाने हैं। विधानसभा की दिनदर्शिका के मुताबिक विधानसभा की बैठकें 20, 21 और 22 जुलाई को होंगी। 23 और 24 जुलाई को शनिवार-रविवार की वजह से अवकाश रहेगा। उसके बाद 25, 26 और 27 जुलाई को शेष तीन बैठकें होनी हैं।

विधानसभा सचिवालय की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई है।

Social Share

Advertisement