ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • ‘हसदेव पर कुछ लोग सिर्फ राजनीति कर रहे’:मुख्यमंत्री बघेल ने कहा-वे अपने घरों की बिजली बंद कर दें, फिर मैदान में आकर लड़ें

‘हसदेव पर कुछ लोग सिर्फ राजनीति कर रहे’:मुख्यमंत्री बघेल ने कहा-वे अपने घरों की बिजली बंद कर दें, फिर मैदान में आकर लड़ें

4 years ago
175
भानुप्रतापपुर में मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता ली।  - Dainik Bhaskar

 

कांकेर, 04 जून 2022/  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर हसदेव अरण्य में पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधा है। CM बघेल ने कहा कि कुछ लोग इस मामले में सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। कोयला चाहिए तो खदान चलानी पड़ेगी। इस साल यहां 8 हजार पेड़ काटे जाएंगे, लेकिन कुछ लोग 8 लाख पेड़ कटने का हल्ला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितने पेड़ कटेंगे उतने यहां लगेंगे भी। वहीं जितनी जरूरत होगी उतना ही कोयला दिया जाएगा। CM ने कहा कि, जो लोग विरोध कर रहे हैं वे पहले अपने घर की बिजली बंद कर दें। AC, कूलर, पंखा, फ्रीज सब बंद करें और फिर मैदान में आकर लड़ें।

Social Share

Advertisement