• breaking
  • Chhattisgarh
  • विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने हनुमान जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं

विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने हनुमान जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं

5 years ago
352

नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा – डॉ महंत

 

रायपुर, 16 अप्रैल 2022/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं ।

डॉ महंत ने कहा कि, कहते है यदि कलयुग में कोई ईश्वर इस धरती पर हैं, तो वो केवल परम राम भक्त श्री हनुमान जी ही हैं, श्री हनुमान को वायु पुत्र भी कहा जाता है। उनका वेग तो वायु से भी तेज माना जाता है। उनका जन्म ही राम काज को सिध्द करने के लिए हुआ था। हनुमान जी श्री राम जी के अनन्य भक्त थे। वो हर समय अपने प्रभु श्री राम और माता जानकी की सेवा के लिए तत्पर रहते थे, कहते है, जो भी जन प्रभु राम का नाम जपता है, उसे हनुमान जी की कृपा स्वतः मिल जाती है।

Social Share

Advertisement