- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर किया नमन
विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर किया नमन
5 years ago
303
0


रायपुर, 19 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर किया नमन।
डॉ महंत ने कहा कि, जब कभी मराठा साम्राज्य की बात आती है तो सबसे पहले शिवाजी महाराज का नाम सामने आता हैं. शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे. वीर शिवाजी एक बहादुर, बुद्धिमान और निडर मराठा शासक थे. शिवाजी एक धर्मपरायण हिन्दू शासक थे तथा वह धार्मिक सहिष्णु भी थे. शिवाजी महाराज एक बेहतरीन योद्धा ही नहीं बल्कि एक बुद्धिमान शासक भी थे. उन्होंने मराठा साम्राज्य में जाति भेद ख़त्म कर दिया था. भारत में छत्रपति शिवाजी ने सर्वप्रथम नौसेना का निर्माण किया था. शिवाजी के सत्कर्मों की बदौलत उन्हें छत्रपति की उपाधि मिली।