RBI Assistant Recruitment 2022: आरबीआई में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
4 years ago
274
0


17 फरवरी 2022/ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर बैंक के विभिन्न कार्यालयों में असिस्टेंट के 950 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन केवल बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन भेज सकते हैं। आवेदन जमा करने का कोई अन्य तरीका स्वीकार्य नहीं है।
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा और उसके बाद भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार विज्ञापन का पूरा टेक्स्ट बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर देख सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 8 मार्च 2022 को समाप्त होगी। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 मार्च, 2022 को अस्थायी रूप से आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा मई के महीने में अस्थायी रूप से आयोजित की जाएगी।