गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 26.63 फीसदी हुआ मतदान
5 years ago
408
0


14 फरवरी 2022/ गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। गोवा के दो जिलों उत्तरी गोवा की 19 और दक्षिणी गोवा की 21 विधानसभा सीटों पर शाम छह बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 11,56,464 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,62,500 और महिला मतदाताओं की संख्या 5,93,860 है। यानी राज्य में कुल 31 हजार 360 महिलाओं के वोट पुरुषों से अधिक हैं। जबकि, चार मतदाता थर्ड जेंडर हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सैंकलिम से चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना और आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।