ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण खजुराहो से गिरफ्तार, गिरफ्तारी के तरीके पर MP के गृहमंत्री को ऐतराज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण खजुराहो से गिरफ्तार, गिरफ्तारी के तरीके पर MP के गृहमंत्री को ऐतराज

4 years ago
177

बापू को गाली देने वाला कालीचरण गिरफ्तार: रायपुर पुलिस ने MP के खजुराहो से पकड़ा, किराए से मकान लेकर छिपने की कर रहा था कोशिश - CG NEWS TV

रायपुर, 30 दिसंबर 2021/   राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर पुलिस ने गुरुवार को कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ रायपुर, पुणे और अकोला में केस दर्ज किए गए थे। महात्मा गांधी के खिलाफ बयानबाजी के बाद से ही वह फरार था। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई है।

रायपुर पुलिस ने उसे गुरुवार तड़के 4 बजे खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम में किराए के मकान से गिरफ्तार किया।

कहा था- गांधी ने देश का सत्यानाश किया, नाथूराम गोडसे को नमस्कार
रायपुर में हुई धर्म संसद के समापन के दिन शनिवार को महाराष्ट्र से आए कालीचरण ने मंच से गांधीजी के बारे में गलत बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। सन् 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया।

शिवराज के मंत्री बोले- एक्शन की जानकारी MP पुलिस की देनी चाहिए थी
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कालीचरण की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर ऐतराज जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- छत्तीसगढ़ पुलिस को अपने एक्शन की जानकारी मध्यप्रदेश पुलिस को देनी चाहिए थी। इससे इंटरस्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस से आपत्ति दर्ज कराएंगे।

Social Share

Advertisement