ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी का निधन, दिल्ली के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी का निधन, दिल्ली के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

4 years ago
273

रायपुर, 19 दिसंबर 2021/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी का रविवार को निधन हो गया। बताय जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि उन्हें ​बीते दिनो हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालात में सुधान नहीं होने के चलते उन्हें दिल्ली ले जाया गया था, जहां आज उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

 

बता दें कि रमेश वर्लयानी जनता पार्टी से विधायक रहे चुके थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वे कांग्रेस के दिवंगत राष्ट्रीय महामंत्री मोतीलाल वोरा के करीबी रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वे प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, और प्रमुख प्रवक्ता सहित अन्य अहम पदों पर रहे। वे सिंधी पंचायत, और अन्य संगठनों से जुड़े थे। उनके ही प्रयासों से छत्तीसगढ़ में सिंधी परिषद का गठन किया गया था।

Social Share

Advertisement