ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • DRG जवानों से मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली ढेर:दंतेवाड़ा में आधे घंटे चली फायरिंग, कई नक्सलियों के घायल होने का भी दावा

DRG जवानों से मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली ढेर:दंतेवाड़ा में आधे घंटे चली फायरिंग, कई नक्सलियों के घायल होने का भी दावा

4 years ago
242
2 hardcore female Maoists worth Rs 6 lakh piled up, body recovered, search  continues | दंतेवाड़ा में आधे घंटे चली फायरिंग, कई नक्सलियों के घायल होने  का भी दावा; सर्चिंग जारी - Dainik ...

दंतेवाड़ा, 18 दिसंबर 2021  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 6 लाख रुपए की इनामी 2 महिला माओवादियों को ढेर कर दिया है। उनकी बॉडी भी रिकवर कर ली गई है। फिलहाल जवान अभी घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है। मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा के SP डॉ अभिषेक पल्लव ने की है। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, नक्सल प्रभावित गोंडेरास गांव के जंगल में भारी संख्या में माओवादी मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार रात में ही DRG के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे जब जवान इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायर कर दिया। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंह तोड़ जवाब दिया।

करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में DRG के जवानों ने 2 महिला नक्सलियों को ढेर किया है। उनकी शिनाख्त एरिया कमेटी मेंबर (ACM) हिड़मे कुहरामी (30) और चेतना नाट्य मंडली अध्यक्ष (CNM) पोज्जा के रूप में हुई है। हिड़मे पर 5 लाख रुपए तो वहीं पोज्जा पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि, जवानों ने घटना स्थल से भारी संख्या में नक्सल सामन भी बरामद किया है।

SP बोले- बड़ी सफलता है
दंतेवाड़ा के SP डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि, ये दोनों महिला नक्सली पिछले कई सालों से संगठन में जुड़कर काम कर रही थीं। हत्या, लूट, आगजनी, माओवाद संगठन का विस्तार, पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना, जैसी कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रही हैं। इन दोनों का एनकाउंटर एक बड़ी सफलता है। अब इलाका थोड़ा शांत होगा। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुए हैं।

Social Share

Advertisement