ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • BJP ने सरकार पर 1500 करोड़ के चावल में गड़बड़ी का आरोप लगाया

BJP ने सरकार पर 1500 करोड़ के चावल में गड़बड़ी का आरोप लगाया

4 years ago
191
Chhattisgarh Leader Of Opposition Dharamlal Kaushik Corona Positive -  छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती |  Patrika News

नेता प्रतिपक्ष कौशिक बोले- कोरोना काल में डेढ़ करोड़ गरीबों को दिया जाने वाला चावल उन तक नहीं पहुंचा, कहां गया इसकी जांच हो

रायपुर 04 अक्टूबर 2021/  भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर सोमवार को एक बड़ा आरोप लगाया है। रायपुर के एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि कोरोना काल में 1500 करोड़ से अधिक का चावल गरीबों को नहीं मिला। इसमें कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और अफसरों की मिलीभगत से गड़बड़ी की गई है। गरीबों को मुफ्त बांटने के लिए चावल केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को दिया मगर ये राशनकार्ड धारियों तक नहीं पहुंचा। अब भाजपा ने मांग की है कि ये चावल गया कहां, इसकी जांच होनी चाहिए।

कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत केंद्र से हर महीने 1 लाख 385 टन अतिरिक्त आवंटन किया जा रहा है। प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल हर महीने दो करोड़ से अधिक लोगों को दिया जाना था। बमुश्किल सिर्फ एक तिहाई लोगों तक यह लाभ पहुंच रहा है। करीब 1.5 करोड़ गरीबों के मुंह से निवाला छीनने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। उन्होंने हाल ही में विधानसभा सत्र में सरकार की तरफ से दिए गए जवाब के आधार पर ये आरोप लगाया है।

बीजेपी करेगी विरोध प्रदर्शन
नेता प्रतिपक्ष ने बताया सरकार के जवाब के मुताबिक प्राथमिकता समूह के राशन कार्ड पर मई से नवम्बर 2021 तक के लिए 5 किलो प्रति सदस्य के मुताबिक 7 लाख मीट्रिक टन से अधिक चावल का आवंटन मिला, मगर ये जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचा ही नहीं। ऐसे राशनकार्ड धारी जिनके परिवार में 1, 2 या 3 सदस्य हैं उन्हें राशन नहीं मिला। करीब 1500 करोड़ की कीमत का चावल कहां गया, इसकी जांच होनी चाहिए। 7-8, 11 और 12 अक्टूबर को इसी मामले पर भाजपा प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी।
भाजपा की मांग

  • केंद्र द्वारा आवंटित अतिरिक्त चावल हितग्राहियों तक पहंचाए जाए।
  • अभी तक जो चावल नहीं दिए गए हैं, उसका नकद भुगतान किया जाए।
  • गरीबों का निवाला छीनने वाले इस घोटाले के लिए कांग्रेस जनता से माफी मांगे।
  • इसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को कड़ी सजा मिले।
Social Share

Advertisement