ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • सोनी और जी होंगे मर्ज, 75 चैनल्स के साथ बनेगा भारत का सबसे बड़ा TV नेटवर्क

सोनी और जी होंगे मर्ज, 75 चैनल्स के साथ बनेगा भारत का सबसे बड़ा TV नेटवर्क

4 years ago
273

Sony और Zee होंगे मर्ज, 75 चैनल्स के साथ बनेगा सबसे बड़ा TV नेटवर्क

मुंबई 23 सितंबर 2021/  जी और सोनी टीवी आपस में मर्ज हो रहे हैं। ये भारतीय टीवी मनोरंजन उद्योग में बड़ा बदलाव है। अभी तक 60 चैनल्स के साथ स्टार नेटवर्क भारत का सबसे बड़ा टीवी नेटवर्क है। अब सोनी और जी के साथ मिलने से 75 चैनल्स के साथ सबसे बड़ा नेटवर्क बन रहा है।

हालांकि टीवी उद्योग में असली रेस टीआरपी की है, जहां अब भी स्टार और कलर्स इन दोनों से बहुत आगे हैं। दूसरी ओर ओटीटी में रेस तेज हो सकती है क्योंकि वहां जी-5 और सोनी LIV साथ मिलकर एक तरफ नेटफ्लिक्स तो दूसरी ओर अमेजन प्राइम को सब्सक्राइबर नंबर, बंडल पैकेज और कंटेंट के मामले में चुनौती देंगे।

जी एंटरटेनमेंट के भारत में 49 चैनल हैं। दुनियाभर में इसके चैनल की संख्या 100 से ज्यादा है। वहीं, सोनी के 26 चैनल भारत में हैं, दुनिया में 31 चैनल हैं। नए नेटवर्क का क्या नाम रहेगा, क्या लोगो रहेगा, कितने चैनल रहेंगे, यह सब आने वाले 90 दिनों में तय होगा। आधिकारिक घोषणा के अनुसार इतना तो तय है कि दोनों के नेटवर्क, प्रोग्रामिंग ऑपरेशंस, डिजिटल एसेट्स और प्रोग्राम लाइब्रेरी मर्ज हो जाएंगे।

Social Share

Advertisement