ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • दिल्ली में इस बार भी पटाखे चलाने पर लगी रोक, प्रदूषण की वजह से सरकार ने लिया फैसला

दिल्ली में इस बार भी पटाखे चलाने पर लगी रोक, प्रदूषण की वजह से सरकार ने लिया फैसला

4 years ago
182

दिल्ली में दिवाली पर इस बार भी नहीं फोड़ पाएंगे पटाखे, केजरीवाल सरकार ने  लगाई रोक - divya himachal

 

 

 

 

 

नई दिल्ली 15 सितंबर 2021/    दिल्ली में इस बार भी दीवाली के मौके पर पटाखे चलाने पर रोक रहेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि पिछले 3 साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तर्ज पर इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि यह प्रतिबंध इसलिए लगाया जा रहा है जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

इस बार ना करें स्टोरेज
सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले साल व्यापारियों द्वारा पटाखों के भंडारण के पश्चात प्रदूषण की गंभीरता को देखत हुए देर से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। इससे व्यापारियों का नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि इस बार पूर्ण प्रतिबंध को देखते हुए किसी भी तरह का भंडारण न करें।

Social Share

Advertisement