9/11 ऐसी तारीख, जिसे मानवता पर हमले के लिए याद किया जाता है, इसने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया : मोदी
5 years ago
405
0

नई दिल्ली 11 सितम्बर 2021/ अमेरिका में 11/9/2001 को हुए आतंकवादी हमले को आज 20 साल पूरे हो गए हैं। दुनिया को डरा देने वाले इस दर्दनाक दिन की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा– दुनिया अब महसूस कर चुकी है कि 9/11 आतंकी हमले जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान भारत के मानवीय मूल्यों के माध्यम से मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 9/11 एक ऐसी तारीख है जिसे मानवता पर हमले के लिए याद किया जाता है और इसने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया है। मोदी अहमदाबाद में सरदारधाम भवन परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे।
Advertisement
