ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल को जेल, अगली सुनवाई 21 सितंबर को, पुलिस ने कल किया था गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल को जेल, अगली सुनवाई 21 सितंबर को, पुलिस ने कल किया था गिरफ्तार

5 years ago
153

 

 

 

 

 

 

रायपुर 07 सितम्बर 2021/  राजधानी रायपुर में इस वक्त बड़ी खबर न्यायालय से आई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को जेल भेजने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं। मंगलवार को पुलिस ने नंदकुमार बघेल को कोर्ट में पेश किया। जमानत अर्जी दाखिल नहीं होने से 1 घंटे चली बहस के बाद जेल भेजने के निर्देश दिए। अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी। तब तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

बता दें कि मामला संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान जारी किया था। उन्होंने सरकार से भी ऊपर छत्तीसगढ़ में कानून को बताया था। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि उनके 86 वर्षीय पिता ही क्यों न हो। उसके बाद खबर आई की रायपुर पुलिस ने सीएम के पिता को गिरफ्तार करने रवाना हुई। सोमवार को नंदकुमार बघेल को आगरा से गिरफ्तार किया गया। फ्लाइट से रायपुर लाकर आज कोर्ट में पेश किया गया। नंदकुमार बघेल के खिलाफ डीडी नगर थाने में ब्राह्मण समाज ने शिकायत दर्ज कराई थी। डीडी नगर पुलिस ने धारा 505 और 153 के तहत एफआईआर. दर्ज की थी। नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों को विदेशी बताया था। उनके बयान से ब्राह्मणों में आक्रोश का माहौल व्याप्त था।

Social Share

Advertisement