ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • उज्जैन में जहां लगे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, हिंदुओं ने उसी जगह किया शक्ति प्रदर्शन? जानिए इस वायरल वीडियो का सच

उज्जैन में जहां लगे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, हिंदुओं ने उसी जगह किया शक्ति प्रदर्शन? जानिए इस वायरल वीडियो का सच

5 years ago
219

 

 

 

 

 

 

 

क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मस्जिद के सामने लोगों की भीड़ भगवा ध्वज लहराते नजर आ रही है। वीडियो में ढोल नगाड़ों की आवाज के बीच पाकिस्तान विरोधी नारे सुनाई दे रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मध्य प्रदेश के उज्जैन का है। पीछले दिनों जिस जगह मुहर्रम जुलूस के दौरान मुसलमानों ने पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए थे। अब उसी जगह हिंदूओं ने शक्ति प्रदर्शन किया।

 

और सच क्या है?

  • वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने वीडियो के की-फ्रेम को येंडेक्स पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें ये वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर मिला।

 

 

  • चैनल पर मौजूद पूरे वीडियो को ध्यान से सुनने पर हमें कहीं भी ऐसा कोई नारा सुनाई नहीं दिया, जिसका दावा वायरल पोस्ट में किया गया है। वीडियो के टाइटल में लिखा है- राम नवमी उत्सव, कालाबुरागी 2019। ये वीडियो चैनल पर 30 जुलाई, 2019 को पब्लिश हुआ था।
  • पड़ताल के अगले चरण में हमने कालाबुरागी की मस्जिद से जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रही मस्जिद बरगाह-ए-कादरी चमन है। जो कर्नाटका के कालाबुरागी शहर में स्थित है।

 

  • साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। ये वीडियो उज्जैन का नहीं बल्कि 2019 को कालाबुरागी में हुए राम नवमी उत्सव की यात्रा का है।
Social Share

Advertisement