- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- राज्यसभा सांसद ने ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला, छत्तीसगढ़ ने प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन सत्ता सुख के लिए घर के झगड़े सुलझा रहे
राज्यसभा सांसद ने ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला, छत्तीसगढ़ ने प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन सत्ता सुख के लिए घर के झगड़े सुलझा रहे
5 years ago
265
0


भिलाई 27 अगस्त 2021/ छत्तीसगढ़ में कई दिनों से चल रहे सत्ता संग्राम के बीच बयानबाजी का दौर भी जारी है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच जारी जुबानी जंग में अब राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है।
सांसद सरोज पांडेय ने कहा, छत्तीसगढ़ ने प्रचंड बहुमत देकर कांग्रेस की सरकार को प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया। एक बार फिर से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के लिए सत्ता सुख भोगने का साधन है, जनसेवा का माध्यम नहीं है। दो महीनों से सभी विकास कार्य ठप कर सरकार घर के झगड़े सुलझा रही है। यह जनादेश का अपमान है।
