• breaking
  • Chhattisgarh
  • मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बरसात संभावित, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए निर्देश

मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बरसात संभावित, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए निर्देश

5 years ago
215

 

 

 

रायपुर 23 जून 2021/   प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता रखी जाए। लोगों के बचाव और उन्हें राहत पहुंचाने की सभी तैयारी भी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने संभावित बाढ़ वाले इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है नदी नालों के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसकी जानकारी नियमित रूप से कंट्रोल रूम में दी जाए। जहां भी बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है वहां पूर्व से ही आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।

Social Share

Advertisement