ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • SSE के ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में रायपुर देश के 8वां सबसे बेहतर रहने योग्य राजधानी शहर, सुशासन में दूसरे पायदान पर

SSE के ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में रायपुर देश के 8वां सबसे बेहतर रहने योग्य राजधानी शहर, सुशासन में दूसरे पायदान पर

5 years ago
211

Ease of Living Index: Chhattisgarh Raipur Ranked As Most Liveable City In  India | SSE की ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में रायपुर देश के 8वां सबसे बेहतर रहने  योग्य राजधानी शहर, सुशासन

 

 

 

 

 

रायपुर 19 जून 2021/    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (SSE) की ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 ने रायपुर को देश की रहने योग्य (Livable) राजधानियों की शीर्ष 10 सूची में शुमार किया है। इस सूची में रायपुर 8वें स्थान पर है। वहीं सुशासन के मानकों पर यह दूसरा राजधानी शहर है।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (SSE) की ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 के मुताबिक ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु शीर्ष पर है। उसके बाद चेन्नई, शिमला, भुवनेश्वर, मुंबई, दिल्ली और भोपाल का नंबर आता है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर और राजस्थान की जयपुर क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर आए हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि विभिन्न मानकों पर परखने के बाद भी देश के कौन से राज्यों के राजधानी शहर रहने की सबसे बेहतर जगह है। इस रिपोर्ट के बाद सरकार में भारी उत्साह है।

इन मानकों पर परखा गया शहर

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स पर स्कोर निर्धारित करने के लिए, चार मापदंडों का उपयोग किया गया। इसमें जीवन की गुणवत्ता, आर्थिक क्षमता, स्थिरता और नागरिकों की धारणा शामिल थी। इसमें रायपुर और भाेपाल को एक समान करीब 57 प्रतिशत अंक मिले हैं। सबसे शीर्ष पर मौजूद बेंगलुरु को 67 अंक मिले हैं।

सुशासन में दूसरा स्थान

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (SSE) ने सुशासन (Good Governance) की सूची में रायपुर को दूसरे स्थान पर रखा है। पहले स्थान पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को रखा गया है। शहरों की शासन रैंकिंग की गुणवत्ता के लिए, पाच मापदंडों का उपयोग किया गया है। इसमें सेवाएं, वित्त, प्रौद्योगिकी, शहरी नियोजन और समग्र शासन शामिल है।

Social Share

Advertisement