ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • भाजपा ने छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई साल का हिसाब मांगा

भाजपा ने छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई साल का हिसाब मांगा

5 years ago
191

BJP Strategy BJP will deliver door to door failures of the state government

 

 

रायपुर 14 जून 2021/    छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस सरकार से अब हिसाब मांगना शुरू कर दिया है। दरअसल, 17 जून को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे हो जाएंगे। इन ढाई सालों के हिसाब-किताब के साथ सियासी मैदान में भाजपा सवालों की झड़ी लेकर आई है। सोमवार को भाजपा ने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में किए गए वादों से जुड़े सवालों के साथ अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा ने एक ब्रॉशर जारी किया है। इस पर लिखा है- क्या हुआ तेरा वादा, ढाई साल का हिसाब दो, सवाल तो पूछे जाएंगे, जवाब तो देना होगा भूपेश सरकार।

बघेल सरकार से भाजपा के सवाल

  • शराबबंदी हुई क्या ?
  • महिलाओं के प्रति अपराध कम हुए क्या बढ़ते दुष्कर्म का जिम्मेदार कौन है ?
  • बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया क्या ?
  • शिक्षक भर्ती में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला क्या ?
  • लोगों को नौकरी मिली क्या ?
  • किसानों को 2 साल का बोनस मिला क्या ?
  • दाना-दाना धान खरीदा गया क्या ?
  • खेतों का रकबा क्यों घटा ?
  • क्या संपूर्ण कर्ज माफी हुई?
  • लोगों को मकान मिले क्या?
  • बाड़ी मिली क्या?
  • जमीन का पट्टा मिला क्या ?
  • किसी भी बुजुर्गों को पेंशन के 1500 रुपए मिले क्या?
  • लोगों को लोगों को इलाज की सुविधा मिली क्या?
  • झीरम को लेकर पूछा गया कि सबूत इनकी जेब में थे, निकले क्या ?
  • विधायक भीमा मंडावी के हत्यारों को सजा मिली क्या?

इन अधूरे वादों पर मचा है बवाल

  • भाजपा ने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के अधूरे वादे जनता तो याद दिलाए हैं। इसके तहत कई मुद्दों की लिस्ट अब सोशल मीडिया और पार्टी के नेता अपने बयानों के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
  • वादा था पूर्ण शराबबंदी होगी
  • वादा था महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफ
  • वादा था, महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं होंगे जबकि पिछले 2 सालों में 5347 बलात्कार और 4038 अपहरण के मामले सामने आए हैं।
  • वादा था हर युवा को रोजगार देंगे, एक लाख शासकीय नौकरियां, 25 सो रुपए बेरोजगारी भत्ता प्रशिक्षु को 10 हजार का शासकीय भत्ता दिया जाएगा।
  • वादा था किसानों का बकाया 2 वर्ष का बोनस मिलेगा।
  • वादा था हर भूमिहीन परिवार को जमीन मिलेगी, सभी के सर पर छत होगी, कब्जा धारी को पट्टे दिए जाएंगे।
  • वादा था हर परिवार को 35 किलो चावल देंगे।
Social Share

Advertisement