ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • ढाई साल की सरकार पर डॉ रमन बोले – कार्यकाल हुआ आधा, भूपेश भूले जनता से किया वादा, ये अब तक की सबसे असफल सरकार

ढाई साल की सरकार पर डॉ रमन बोले – कार्यकाल हुआ आधा, भूपेश भूले जनता से किया वादा, ये अब तक की सबसे असफल सरकार

5 years ago
167
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ रमन सिंह ने बताया कि वो और उनकी पार्टी  लोगों के बीच जाकर सरकार की नाकामियां गिनवाएगी। - Dainik Bhaskar

 

 

 

 

 

 

रायपुर 12 जून 2021/     भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व CM डॉ रमन ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। दरअसल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर अब भाजपा ने एक नया अभियान शुरू किया है। भाजपा किसानों, महिलाओं, युवाओं के मुद्दों पर सरकार की नाकामियां लोगों के बीच जाकर गिनवाएगी। 17 जून तक ये अभियान चलेगा। इसके पहले दिन मीडिया से मुखातिब होकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि इतिहास में सबसे ज्यादा असफल और अलोकप्रिय सरकार होने का कीर्तिमान भूपेश बघेल की सरकार ने बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के वक्त नारा दिया था वक्त है बदलाव का। इनसे तंग आकर अब जनता कह रही है वक्त है पछतावे का।

डॉ रमन सिंह ने कहा कि ये पछतावा ऐसी सरकार की वजह से है जिसके पास नीतियां तो हैं मगर सिर्फ कमीशनखोरी के लिए। जिस सरकार के पास योजनाएं हैं मगर सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए। इनके पास निर्णय हैं तो केवल राजनीति करने के लिए। असलियत में विकास के कामों से कांग्रेस की सरकार कोसो दूर है। सरकार से युवा, मजदूर, किसान हर वर्ग का आम आदमी परेशान है। हम लोगों के सवाल तो पूछेंगे। आपको जवाब देना होगा भूपेश बघेल जी। आपका कार्यकाल हुआ आधा, भूपेश सरकार भूल गई जनता से किया हुआ वादा।

वादा शराबबंदी का था अब होम डिलीवरी कर रहे, मौतें हो रहीं
डॉ रमन सिंह ने कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर गीता लेकर शराबबंदी का वादा किया गया था। मगर अब सरकार इसकी होम डिलीवरी कर रही है। शराब के मामले में इस सरकार का जो आचरण रहा है, उसकी जितनी भर्त्सना की जाय, वह कम है। शराब की वजह से आफ्टर इफेक्ट जान लेवा हैं। महासमुंद की महिला शराबी पति की वजह से तंग आकर 5 बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूद गई। अब शराब के ऐसे दुष्प्रभावों पर भी इन्हें शर्म नहीं आयेगी?

रोज होते हैं 7 बलात्कार
डॉ रमन ने सरकार की ही तरफ से जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों को पेशकर कहा कि छत्तीसगढ़ देखते ही देखते अपराधगढ़ में बदल गया है। रोज यहां औसतन 7 बलात्कार हो रहें। पिछले दो वर्ष में प्रदेश में 1828 हत्या, 1281 हत्या के प्रयास, 4939 बलात्कार, 12862 चोरी, 133 डकैती और 855 लूटपाट के मामले दर्ज किये गए हैं। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन के बठेना गांव में एक ही परिवार के पांच व्यक्ति के संदिग्ध मृत्यु होना। इससे पहले दुर्ग जिले के खुड़मुड़ा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हो गई थी।

300 से ज्यादा किसानों ने सुसाइड किया
डॉ रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में धान का रकबा लगातार मनमाने तरीके से कम किया जा रहा है। पिछले ढाई वर्षों में करीब 300 किसानों ने आत्महत्या की है। केवल 10 महीने में 141 किसानों की आत्महत्या की बात तो शासन ने स्वीकारी है लेकिन किसी को भी कोई मुआवजा नहीं दिया गया। केंद्र सरकार लगातार समर्थन मूल्य बढ़ा रही है लेकिन इसका भी लाभ प्रदेश को नहीं दिया जा रहा है। हम अब इन सभी मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे।

Social Share

Advertisement