- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- प्रदेश कांग्रेस के संस्कृति प्रकोष्ठ ने महंगाई के विरोध में रिंगटोन का लोकार्पण
प्रदेश कांग्रेस के संस्कृति प्रकोष्ठ ने महंगाई के विरोध में रिंगटोन का लोकार्पण


रायपुर 12 जून 2021/ पेट्रोल-डीजल और खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमताें के खिलाफ कांग्रेस की मुहिम अब संगीतमय भी हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस के संस्कृति प्रकोष्ठ ने महंगाई के विरोध में एक गीत बनाया है। पार्टी इसे मोबाइल का रिंगटोन बनाकर कार्यकर्ताओं को दे रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप षडंगी ने आज इस रिंगटोन का लांच किया।
कांग्रेस इस रिंगटोन को अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के मोबाइल तक पहुंचा रही है। अब उन्हें फोन लगाने पर एक बीत बज रहा है। इसके बोल हैं, जनता गरीब महंगाई की भीषण आग में, डूबी बीजेपी अहंकारी राग में/ अब तो मान जाओ सरकार मेरी फेल है, 100 रुपए पेट्रोल 200 रुपए तेल है। रिंगटोन को लांच करते हुए संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा, अब वह समय आ गया है जब देश भर में महंगाई के खिलाफ आन्दोलन से आम जन को भी जोड़ा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार 07 साल पहले अच्छे दिन आएंगे के नारे के साथ सत्ता में आई थी। उन्होंने पूरे देश में एक माहौल निर्मित किया था कि यूपीए सरकार की वजह से महंगाई और भ्रष्टाचार है। लेकिन मोदी सरकार ने देश की जनता को 100 गुना महंगाई देकर भ्रष्टाचार की सीमाओं को भी लांघ दिया है।
माल्या-चौकसी की फरारी में भाजपा की मिलीभगत का आरोप
विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया, विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और ललित मोदी सभी के साथ भाजपा नेताओं का अरबों रुपए का शेयर जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक रणनीती के तहत भ्रष्टाचार के स्वरूप को बदल दिया। इन भगौड़ों के माध्यम से अरबों रुपए देश के लोगों को भ्रष्टाचार किया। अब भाजपा के लोग ही उन्हें बचा रहे हैं।