- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में लगातार कम हो रहा कोरोना
छत्तीसगढ़ में लगातार कम हो रहा कोरोना

रायपुर 08 जून 2021/ छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 1285 नए कोविड के मरीज मिले हैं। 3 हजार 119 लोगों को ठीक होने के बाद होम आइसोलेशन और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब प्रदेश में 21 हाजर 90 एक्टिव मरीज हैं। ताजा मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 26 कोरोना संक्रमितों की मौत एक दिन में हुई। राज्य सरकार ने सोमवार को दिनभर में 49 हजार 509 सैंपलों की जांच की राज्य में अब तक 9 लाख 81 हजार 860 लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया। 9 लाख 47 हजार 527 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और पूरे छत्तीसगढ़ में अब तक 13 हजार 243 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है।
छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में कोरोना का हाल
- दुर्ग में 35 नए मरीज मिले 2 लोगों की मौत हुई 551 एक्टिव मरीज हैं।
- राजनांदगांव में 26 नए मरीज मिले, 1 व्यक्ति की मौत हुई 361 एक्टिव मरीज हैं।
- रायपुर में 119 नए मरीज मिले 3 लोगों की मौत हुई 581 एक्टिव मरीज हैं।
- बिलासपुर में 22 नए मरीज मिले 1 व्यक्ति की मौत हुई 111 एक्टिव मरीज हैं।
- रायगढ़ में 62 नए मरीज मिले 5 लोगों की मौत हुई 1698 एक्टिव मरीज हैं।
- सरगुजा में 81 नए मरीज मिले 2 लोगों की मौत हुई 1618 एक्टिव मरीज हैं।
- बस्तर जिले में 85 नए मरीज मिले 1 व्यक्ति की मौत हुई 1164 एक्टिव मरीज हैं।
- कांकेर में 25 नए मरीज मिले 1 व्यक्ति की मौत हुई 319 एक्टिव मरीज हैं।
तो इनसे हट सकता है प्रतिबंध
मौजूदा समय में सिनेमा हॉल, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट पर्यटन स्थल जैसी जगहें बंद हैं। वजह है कोरोना संक्रमण। सरकार की तरफ से मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि इस वक्त संक्रमण 2.6 के प्रतिशत पर आ पहुंचा है। जब यह घटकर लगभग 0 रह जाएगा तब जिन सेवाओं पर प्रतिबंध लगा है उन्हें भी शुरू किया जाएगा जैसे स्कूल कॉलेज से जुड़ी संस्थाओं को भी खोला जाएगा, लेकिन फिलहाल इन्हें तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आ जाता।
प्रदेश में टीकाकरण
राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 6 जून तक 45 साल से अधिक लोगों को लगाए गए पहले और दूसरे डोज और 18 से 44 एज कैटेगरी के वैक्सीनेशन के आंकड़ों को देखें तो अब तक 71 लाख 13 हजार से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। 45 साल से अधिक के लोगों को 45 लाख 31 हजार 328 पहली डोज, 7 लाख 05161 दूसरी डोज, 18 से 44 वालों को 8 लाख 31 हजार 281 को टीके लगे हैं।
