ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • इसरो ने किया ऐलान : 2 सितंबर को लॉन्च होगा पहला सूर्य मिशन आदित्य-L1

इसरो ने किया ऐलान : 2 सितंबर को लॉन्च होगा पहला सूर्य मिशन आदित्य-L1

3 years ago
139

क्या है सूर्य मिशन का मकसद? ISRO ने समझाया- सूरज की तरफ 15 लाख Km जाएगा  Aditya-L1 - isro solar exploratory mission sun aditya l1 pslv-mobile

नई दिल्ली, 28 अगस्त 2023/ चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-L1 मिशन लॉन्च होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को इसकी घोषणा की है। सूर्य का अध्ययन करने वाली भारत के पहले सूर्य मिशन को 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा।

वैज्ञानिकों का मानना है कि आदित्य एल-1 मिशन से अंतरिक्ष में मौसम की गतिशीलता, सूर्य के तापमान, पराबैगनी किरणों के धरती पड़ने वाले प्रभावों को लेकर स्टडी की जाएगी। इसरो का सूर्य मिशन आदित्य एल-1 धरती से सूरज की तरफ 15 लाख किलोमीटर तक जाएगा और सूरज का अध्ययन करेगा। यह अंतरिक्ष यान सात पेलोड लेकर जाएगा। आदित्य एल1 को सूर्य-पृथ्वी की व्यवस्था के लाग्रेंज बिंदु 1 (L1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा, जो पृथ्वी से करीब 15 लाख किमी दूर है। यहां से सूर्य को बिना किसी व्यवधान या ग्रहण के लगातार देखने का लाभ मिलेगा।

Social Share

Advertisement