ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • MP में भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन के करीब, बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगे राहुल गांधी

MP में भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन के करीब, बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगे राहुल गांधी

3 years ago
215

महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचा राहुल गांधी का काफिला, बच्चों के साथ जमकर झूमे कांग्रेसी नेता

 उज्जैन, 29 नवंबर 2022/ मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन है। यात्रा सांवेर से शुरू होकर जैन तीर्थ तपोभूमि पहुंचने वाली है। यहां राहुल गांधी भगवान महावीर के दर्शन करने के बााद आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज से मिलेंगे और यहां जैन समाज द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसके पश्चात राहुल गांधी द्वारा तपोभूमि परिसर में बने कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद वे बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचेंगे। यात्रा को देखते हुए इंदौर रोड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक को देवास रोड की ओर डायवर्ट किया गया है। राहुल गांधी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।यहां राहुल गांधी और पूर्व सीएम कमल नाथ ने उनका स्वागत करने पहुंचे स्कूली बच्चों के साथ डांस किया।

 

Social Share

Advertisement