• breaking
  • News
  • हिजाब विवाद में मलाला की एंट्री : कहा- हिजाब पहनने पर लड़कियों को स्कूल जाने से रोकना भयावह; मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर जाने से रोकें

हिजाब विवाद में मलाला की एंट्री : कहा- हिजाब पहनने पर लड़कियों को स्कूल जाने से रोकना भयावह; मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर जाने से रोकें

3 years ago
267

Malala On Hijab Controversy

09 फरवरी 2022/   कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुए हिजाब विवाद में पाकिस्तानी सोशल एक्टिविस्ट और नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई की भी एंट्री हो गई है। मलाला ने सोशल मीडिया के जरिए इस विवाद को भयावह बताया और भारतीय नेताओं से अपील की है कि वो भारतीय मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर जाने से रोकें।

मलाला ने अपनी पोस्ट में लिखा- हिजाब पहनकर लड़कियों को कॉलेज जाने से रोकना भयावह है। महिलाओं के कम या ज्यादा कपड़े पहनने पर आपत्ति जताई जा रही है। भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर जाने से रोकना चाहिए।

जनवरी में शुरू हुआ था हिजाब को लेकर विवाद
कर्नाटक में हिजाब विवाद जनवरी को शुरू हुआ था। उडुपी के सरकारी पीयू कॉलेज में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर क्लास में बैठने से रोक दिया गया था। कॉलेज मैनेजमेंट ने नई यूनिफॉर्म पॉलिसी को इसकी वजह बताया था। इसके बाद कुछ लड़कियों ने कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। लड़कियों का तर्क है कि हिजाब पहनने की इजाजत न देना संविधान के अनुच्छेद 14 और 25 के तहत उनके मौलिक अधिकार का हनन है।

Social Share

Advertisement