ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • Salman Khan ने ईद पर फैंस को दिया तोहफा, Maatrubhumi का नया गाना ‘मैं हूं…’ किया रिलीज …

Salman Khan ने ईद पर फैंस को दिया तोहफा, Maatrubhumi का नया गाना ‘मैं हूं…’ किया रिलीज …

1 week ago
31

आज 28 मई को देशभर में ईद मनाया जा रहा है. ईद के खास मौके पर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है. सलमान ने अपनी अपकमिंग वॉर फिल्म ‘मातृभूमि’ (Maatrubhumi) का नया गाना ‘मैं हूं…’ का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

चित्रांगदा सिंह के साथ राेमांस करते दिखे सलमान

सामने आए इस गाने में सलमान खान (Salman Khan) को एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है. इस गाने में भाईजान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. ‘मैं हूं…’ गाने को सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने अपनी सुरिली आवाज दी है. इस गाने में चित्रांगदा का किरदार अपने पति यानी सलमान खान के किरदार को याद करती है, जो बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहा है.

सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan Films) के बैनर तले बन रही ये फिल्म और सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’, बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी.

फिल्म का नाम और मतलब

फिल्म का नाम ‘मातृभूमि’ (Maatrubhumi) से बदलकर मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) रखना एक गहरा मैसेज देता है. युद्ध की भयावहता के बीच शांति की उम्मीद. बलिदान के साथ-साथ इंसानियत को बचाने की कहानी.

Social Share

Advertisement