ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • IPL 2026: प्लेऑफ से पहले RCB के लिए आई बड़ी खुशखबरी, धाकड़ खिलाड़ी करने वाला है टीम में वापसी

IPL 2026: प्लेऑफ से पहले RCB के लिए आई बड़ी खुशखबरी, धाकड़ खिलाड़ी करने वाला है टीम में वापसी

2 weeks ago
19

IPL 2026: आईपीएल सीजन का लीग चरण अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। इनमें आरसीबी पहली टीम रही, जिसने प्लेऑफ का टिकट कटाया। अब टीम की नजरें अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखने पर टिकी हैं। इसी बीच आरसीबी और उसके फैंस के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।

दरअसल, टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और ओपनर फिल सॉल्ट की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। करीब एक महीने से ज्यादा समय तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद सॉल्ट एक बार फिर टीम से जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। उसी मैच के दौरान फील्डिंग करते समय उनकी बाईं उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह आईपीएल से बाहर हो गए थे।

इस हफ्ते भारत लौटेंगे फिल सॉल्ट

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक फिल सॉल्ट इस सप्ताह के आखिर तक भारत लौट सकते हैं। चोट लगने के बाद वह अपने परिवार के साथ समय बिताने और रिकवरी के लिए इंग्लैंड वापस चले गए थे। बताया जा रहा है कि उनकी फिटनेस में काफी सुधार हुआ है और अब वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

सॉल्ट को चोट उस समय लगी थी जब वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में बाउंड्री लाइन पर गेंद रोकने के लिए डाइव लगा रहे थे। इसके बाद से उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला।

सनराइजर्स के खिलाफ मैच में खेलना अभी तय नहीं

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या फिल सॉल्ट 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के आखिरी लीग मैच में खेलते नजर आएंगे या नहीं। हालांकि टीम मैनेजमेंट प्लेऑफ से ठीक पहले किसी भी खिलाड़ी को लेकर जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रहा है। ऐसे में उनकी वापसी सीधे क्वालिफायर मुकाबले में भी हो सकती है।

अगर नेट रन रेट में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, तो आरसीबी के 26 मई को धर्मशाला में होने वाले क्वालिफायर-1 में खेलने की पूरी संभावना है।

सॉल्ट की गैरमौजूदगी में नहीं चला बेथेल का बल्ला

फिल सॉल्ट की अनुपस्थिति में जैकब बेथेल विराट कोहली के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन वह खास प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। बेथेल ने पिछले सात मैचों में सिर्फ 96 रन बनाए हैं।

वहीं दूसरी ओर वेंकटेश अय्यर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 73 रन की पारी खेली थी। ऐसे में यदि फिल सॉल्ट अगले मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो टीम संयोजन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Social Share

Advertisement