ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही बात

रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही बात

2 weeks ago
30

रायपुर। राजधानी रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर में भी कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने पर विचार किया जा रहा है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आग्रह करने की बात कही है.

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी. छोटे-छोटे विषय विभिन्न विभागों के कारण पेंडिंग हुआ करते थे. अभी रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू है. आवश्यकता अनुरूप इसका विस्तार होना चाहिए. मुख्यमंत्री साय से इसे बिलासपुर और दुर्ग में भी प्रारंभ करने के लिए आग्रह करेंगे.

Social Share

Advertisement