ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, रायपुर पुलिस ने दर्ज किया FIR

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, रायपुर पुलिस ने दर्ज किया FIR

3 weeks ago
53

रायपुर। राजधानी में बीते 7 अप्रैल को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

बता दें कि 7 अप्रैल को महादेवघाट, रायपुरा स्थित शादी के दौरान हॉल में हर्ष फायरिंग की गई थी. डीडी नगर थाना में शादी में मौजूद व्यक्तियों का जीवन संकट में डालने और लायसेंस का उल्लघंन करने की धारा 30, 125, 3(5) के तहत आरोपी दीपक सिंह एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.

Social Share

Advertisement