• Chhattisgarh
  • घर और बनायें स्वादिष्ट बेल का जैम, ब्रेड-पराठे के साथ लगता है बहुत स्वादिष्ट …

घर और बनायें स्वादिष्ट बेल का जैम, ब्रेड-पराठे के साथ लगता है बहुत स्वादिष्ट …

3 months ago
115

Lifestyle Desk – गर्मियों में बेल फल (Wood Apple) गर्मी में बहुत फायदा पहुंचाता है. बहुत से लोग इस मौसम में बेल का शरबत पीते हैं. लेकिन क्या आपने कभी बेल से बना जैम खाया है. ये स्वाद और सेहत दोनों के लिए बढ़िया होता है. इसे आप पराठा, पूड़ी, ब्रेड के साथ खा सकते हैं और इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं बेल जैम बनाने की आसान रेसिपी.

सामग्री

पका हुआ बेल फल – 1 बड़ा
चीनी – 1 कप
पानी – 1/2 कप
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर– 1/2 छोटा चम्मच

विधि

  1. बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें. बीज अलग कर दें और गूदे को अच्छे से मैश कर लें.
  2. एक कड़ाही में गूदा और पानी डालकर मध्यम आंच पर 5–7 मिनट तक पकाएं, ताकि वह नरम और स्मूद हो जाए.
  3. अब इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें. मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा. जब जैम गाढ़ा हो जाए, तब इसमें नींबू का रस और इलायची पाउडर डालें. यह स्वाद और खुशबू बढ़ाता है.
  4. जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे (जैम जैसा टेक्सचर बन जाए), तब गैस बंद कर दें. ठंडा होने के बाद इसे साफ और सूखे कांच के जार में भर लें.

स्टोरेज टिप्स

फ्रिज में रखें तो 2–3 महीने तक सुरक्षित रहता है. हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें. एयरटाइट कंटेनर में रखें

Social Share

Advertisement