ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • 21 April 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों की बढ़ सकती हैं काम की जिम्मेदारियां, यहां पढ़ें अपना राशिफल

21 April 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों की बढ़ सकती हैं काम की जिम्मेदारियां, यहां पढ़ें अपना राशिफल

2 months ago
64

21 April 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 21 अप्रैल का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा ये आप राशिफल पढ़कर ही जान सकते हैं.

मेष राशि – आज के दिन परिवार के साथ समय बिताने से मन अच्छा रहेगा. सेहत का ध्यान रखें और पर्याप्त नींद लें. पैसों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें. ऐसे में काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप सब कुछ संभाल लेंगे. किसी जरूरी काम में जल्दबाजी ना करें.

वृषभ राशि – आज के दिन रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए बातचीत जरूरी है. पैसों के मामले में रिस्क लेने से बचें. शाम के वक्त आज रिलैक्स करें और किसी भी बात की टेंशन ना ही लें. किसी करीबी से सलाह लेने पर फायदा हो सकता है.

मिथुन राशि – आज के दिन अंत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है. पॉजिटिव बने रहेंगे तो सारे काम धीरे-धीरे पूरे होते जाएंगे. दोस्तों या सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.

कर्क राशि – आज के दिन पैसों के मामले में बैलेंस बनाए रखें. भावुक होने के बजाय प्रैक्टिकल सोचें. शाम को किसी अपने से बात करके मन हल्का होगा. काम पर फोकस करेंगे तो चीजें आसान रहेंगी. परिवार से जुड़ा कोई काम करना पड़ सकता है.

सिंह राशि – आज के दिन शाम का समय अपने लिए निकालें और थोड़ा आराम करें. गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है. ऑफिस या काम में आपकी कोशिशों की तारीफ हो सकती है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

कन्या राशि – आज के दिन किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है. पैसों की स्थिति ठीक ही रहेगी. काम का प्रेशर थोड़ा ज्यादा लग सकता है लेकिन आप संभाल लेंगे. धीरे-धीरे रिजल्ट मिलते दिखेंगे.

तुला राशि – आज के दिन हल्का और हेल्दी खाना आपके लिए बेहतर रहेगा. रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होंगे. घर का माहौल अच्छा बनाए रखने की कोशिश करें. रुटीन में एक्सरसाइज शामिल करें. सेहत को नजरअंदाज ना करें.

वृश्चिक राशि – आज के दिन खुद को रिलैक्स रखने के लिए थोड़ा समय निकालें. बेवजह की चिंता करने से बचें. कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है.

धनु राशि – आज के दिन पॉजिटिव सोच बनाए रखें और ज्यादा ना सोचें. परिवार या पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा. नए लोगों से बातचीत आपके लिए फायदेमंद रह सकती है. पैसों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें. किसी जरूरी काम में आपको ग्रोथ नजर आएगी.

मकर राशि – आज के दिन शाम तक स्थिति बेहतर लग सकती है. काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा. कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है. किसी बात पर बहस करने से बचें. पैसों के मामले में सावधानी रखें.

कुंभ राशि – आज के दिन ट्रैवल या किसी प्लानिंग के बारे में सोच सकते हैं. काम में ध्यान बनाए रखें. कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

मीन राशि – आज के दिन बाहर का ज्यादा खाने से बचें. दोस्तों से बातचीत करके अच्छा महसूस होगा. कोई नया आइडिया काम आ सकता है. पैसों के मामले में संतुलन बनाए रखें. रोज योगाभ्यास करना शुरू कर दें. क्रिएटिव काम के लिए अच्छा रहेगा.

Social Share

Advertisement