ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • CM साय का कुनकुरी दौरा रद्द, खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका हेलीकॉप्टर

CM साय का कुनकुरी दौरा रद्द, खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका हेलीकॉप्टर

2 months ago
83

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कुनकुरी दौरा मौसम की खराबी के चलते रद्द हो गया. निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे हेलिकॉप्टर से रवाना होने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ान संभव नहीं हो सकी. हेलीपेड पर उन्होंने करीब 1 घंटे 40 मिनट तक मौसम सामान्य होने का इंतजार भी किया, हालांकि रूट क्लियर नहीं हो पाने के कारण आखिरकार दौरा स्थगित करना पड़ा.

ममता सरकार ने लालू यादव के जंगल राज को भी पीछे छोड़ा : CM साय

मुख्यमंत्री साय ने आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की स्थिति मजबूत है. पार्टी के उम्मीदवारों की नामांकन रैलियों में भारी जनसैलाब देखने को मिल रहा है. जनता में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है. पिछले 15 वर्षों में राज्य में विकास की गति सुस्त रही है. बहन-बेटियां असुरक्षित हैं, युवा बेरोजगार हैं और केंद्र की योजनाओं को राज्य सरकार ने जानबूझकर लागू नहीं किया. लालू यादव के जंगल राज को भी ममता सरकार ने पीछे छोड़ दिया है.

Social Share

Advertisement