- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतिष्ठित समाज सेवी इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया
विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतिष्ठित समाज सेवी इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया
5 years ago
329
0

रायपुर, 30 सितम्बर 2020 / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतिष्ठित समाज सेवी इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
डॉ महंत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री धाड़ीवाल के निधन पर कहा कि राजधानी रायपुर शहर अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बेहतर कार्य किया, पार्टी में उनके योगदान को हमेशा याद किए जाएंगे। समाजसेवी के रूप में जनसेवा से अपनी अलग पहचान बनायी थी।
डॉ महंत ने ईश्वर से उन्हें श्री चरणों में स्थान देने एवं परिवारजन तथा शुभचिंतको को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति संबल प्रदान करने प्रार्थना की है।