- Home
- Chhattisgarh
- कटघोरा गोलीकांड : रात में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, शर्ट बदलकर बचने की कोशिश नाकाम, बस में बैठने से पहले धराया आरोपी
कटघोरा गोलीकांड : रात में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, शर्ट बदलकर बचने की कोशिश नाकाम, बस में बैठने से पहले धराया आरोपी

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया मार्ग पर बुधवार देर रात अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार एक युवक ने सिकंदर मेमन के घर के सामने फायरिंग की। दो राउंड चली गोली में से एक शटर पार करते हुए अंदर घुस गई जबकि दूसरी गोली दरवाजे में धंस गई। उस वक्त घर के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।

बस में सवार होने से पहले धराया
घिरता देख आरोपी ने कटघोरा निकलने के लिए बस में सवार होने की कोशिश की। तभी पहले से सतर्क ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और बस स्टैंड से पहले ही आरोपी को दबोच लिया।
मौके पर पहुंचे एसपी और फॉरेंसिक टीम
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ एडिशनल एसपी व फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।एसपी तिवारी ने कहा, अभी तक फायरिंग की वजह साफ नहीं हो पाई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
ग्रामीणों की सतर्कता से बची बड़ी वारदात
स्थानीय लोगों की सक्रियता और तुरंत सूचना देने से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया वरना वह बस में बैठकर कटघोरा से फरार हो सकता था। फिलहाल पुलिस वारदात के पीछे छिपे कारण और आरोपी के आपराधिक बैकग्राउंड की पड़ताल कर रही है।