ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • रायपुर से पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद : पूर्व विधायक जुनेजा और सिब्बल ने भेजी एक ट्रक राहत सामग्री

रायपुर से पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद : पूर्व विधायक जुनेजा और सिब्बल ने भेजी एक ट्रक राहत सामग्री

6 months ago
101

रायपुर। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए रायपुर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और हैप्पी सिब्बल ने मानवीय पहल करते हुए एक ट्रक राहत सामग्री पंजाब रवाना किया। इस राहत सामग्री में तालपत्री, मच्छरदानी, अनाज शामिल हैं।

र्व विधायक जुनेजा और सिब्बल ने बताया कि यह सहायता पंजाब के उन क्षेत्रों में भेजी जा रही है, जो वर्तमान में बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित हैं और जहां जरूरतमंदों को त्वरित राहत की आवश्यकता है। इस अवसर पर कुलदीप जुनेजा ने कहा, देश के किसी भी कोने में यदि कोई आपदा आती है तो हम सबका कर्तव्य बनता है कि एकजुट होकर मदद करें। यह हमारी सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है।

राहत सामग्री रवाना करने के दौरान अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। जुनेजा और सिब्बल ने आगे भी इस प्रकार की सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया और सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी इस नेक कार्य में योगदान दें।

 

Social Share

Advertisement