- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में बदला स्कूलों का समय, जानिए अब कितने बजे लगेंगी कक्षाएं?
छत्तीसगढ़ में बदला स्कूलों का समय, जानिए अब कितने बजे लगेंगी कक्षाएं?
6 months ago
48
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया है। शनिवार को लगने वाली सुबह की क्लासेस अब10 बजे से शुरू किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।
विभाग ने एक और दो पाली वाले स्कूलों के लिए अलग-अलग टाइम टेबल जारी किया है। एक पाली वाले स्कूल में सुबह 7.30 से 11.30 तक कक्षाएं लगेंगी जबकि दो पाली वाले स्कूल में 7:30 से 4 बजे तक कक्षाओं का संचालन होगा। इस तरह हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह की पाली में लगेंगे जबकि दोपहर 12 बजे से प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक के स्कूल संचालित होंगे। इस बारें में डीपीआई ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखा है।