ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • सरगुजा में शाह और नड्डा : मैनपाट में प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर भाजपा की तैयारियां शुरू, सत्ता और संगठन के तीन दिन अहम…

सरगुजा में शाह और नड्डा : मैनपाट में प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर भाजपा की तैयारियां शुरू, सत्ता और संगठन के तीन दिन अहम…

9 months ago
36

रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ सरगुजा तीन दिनों तक राजनीतिक पाठशाला का केंद्र बिंदु रहेगा. सरगुजा के मैनपाठ में भाजपा के नेता संगठन और सत्ता के बीच राजनीति का पाठ पढ़ेंगे. इस राजनीति पाठशाला बतौर मास्टर जेपी नड्डा और अमित शाह दिल्ली से आएंगे.

पाठशाला कहाँ और किस तरह से लगाई जाएगी इसकी तैयारियां पार्टी के नेताओं से शुरू कर दी है. प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के साथ प्रदेश पदाधिकारियों ने मैनपाट में प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया.

सत्ता और संगठन के लिए तीन दिन अहम

दरअसल भाजपा का प्रदेश प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 से 9 जुलाई तक सरगुजा के मैनपाट में आयोजित है. इस शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. वहीं शिविर का समापन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. तीन दिनों तक आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्ता और संगठन के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

नड्डा सहित दिग्गज नेताओं का मिलेगा मार्गदर्शन

जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने बताया कि सत्ता और संगठन के बीच तालमेल स्थापित करने के साथ अन्य मुद्दों पर शिविर आयोजित किया गया है. मैनपाट के तिब्बती मॉनेस्ट्री हॉल में होने वाली बैठक में भाजपा के सभी सांसद, विधायक उपस्थित रहेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा सरगुजा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, पवन साय सहित सभी दिग्गज नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा.

Social Share

Advertisement