ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • शहीद आकाश गिरपुंजे के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, सांत्वना देते हुए कही यह बात…

शहीद आकाश गिरपुंजे के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, सांत्वना देते हुए कही यह बात…

9 months ago
42

 रायपुर। नक्सलियों के लगाए आईई़डी की चपेट में आकर शहीद हुए एएसपी आकाश गिरपुंजे के परिजनों से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार पूरी मदद कर रही है, और हम भी जो सहायता होगी, वह करने के लिए तैयार हैं.

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के साथ शहीद एएसपी आकाश गिरपुंजे से परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के हमले से गलत संदेश जाता है. उन्होंने जो शहादत दी है, हमें उन पर फक्र है, उनके परिजनों के प्रति मैं पूरी संवेदना व्यक्त करता हूं.

इसके साथ सचिन पायलट ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं पर हमें अंकुश लगाना पड़ेगा. आतंकवाद और नक्सलवाद की इस समाज में कोई जगह नहीं है. हम सबको मिलकर इसका मुकाबला करना पड़ेगा. इस प्रकार की घटनाओं से दिल दुखता है. अपनी जान की बाजी लगाकर उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन किया.

इसके साथ ही सचिन पायलट ने बड़ा संदेश देते हुए कहा कि समाज, देश-प्रदेश में जो भारत के हित के खिलाफ काम करते हैं उन सबको हारना पड़ेगा. समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है, चाहे आतंकवाद हो या नक्सलवाद हो. हमें इन सबका मिलकर मुकाबला करना होगा.

Social Share

Advertisement