ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • राजधानी में धर्मांतरण!, पास्टर के साथ चार के खिलाफ एफआईआर, हंगामे पर डेढ़ सौ से ज्यादा लोग हिरासत में…

राजधानी में धर्मांतरण!, पास्टर के साथ चार के खिलाफ एफआईआर, हंगामे पर डेढ़ सौ से ज्यादा लोग हिरासत में…

9 months ago
37

रायपुर। प्रदेश के दूर-दराज इलाकों से आ रही धर्मांतरण की खबरों के बीच राजधानी रायपुर में भी सामने आए इस तरह के वाकये ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार को धर्मांतरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ. मामले में पुलिस ने एक ओर पास्टर सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. वहीं डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

रामनगर इलाके में दिशा कालेज रोड में शनि मंदिर के पास धर्मांतरण कराए जाने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में बजरंगदल के कार्यकर्ता एकत्रित हुए. महिलाओं तथा पुरुषों के धर्मांतरण पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.

जानकारी मिलने पर संबंधित थाने के टीआई सहित पुलिस अफसर तथा भारी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. बजरंगदल के नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने पास्टर अमित सिंह, केशव महानंद, दुर्गेश महानंद, महेंद्र महानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया. वहीं साथ में लाए गए लोगों को बाद में पुलिस ने छोड़ दिया.

हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी

थाने में शिकायत की गई कि इससे पूर्व भी मोहल्ले में नवरात्रि पर निकलने वाले सांग बाणा जुलूस को एक समुदाय विशेष के लोगों ने बंद करा दिया था. मंदिर में भी आरती के दौरान साउंड बाक्स बजने पर आपत्ति की थी. पास्टर अमित सिंह पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करने का आरोप बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने लगाया है.

Social Share

Advertisement