- Home
- Chhattisgarh
- बलरामपुर में भी युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा, लापरवाही और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
बलरामपुर में भी युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा, लापरवाही और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
9 months ago
58
0

बलरामपुर। युक्तियुक्तकरण के विरोध में सुलग रही आग बलरामपुर तक पहुंच गई, जहां शिक्षक साझा मंच के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने मंगलवार को युक्तियुक्तकरण नीति के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया. इसके बाद मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा.
शिक्षा के स्तर को बेहतर करने और स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक हो इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार युक्तियुक्तकरण की नीति के तहत न सिर्फ स्कूलों को मर्ज कर रही है, बल्कि एकल शिक्षकीय स्कूलों में भी शिक्षकों की भर्ती कर रही है. लेकिन अन्य जिलों की तरह बलरामपुर जिले में भी शिक्षकों का विरोध देखने को नजर आया. शिक्षक साझा मंच ने इस नीति का विरोध करते हुए इसमें लापरवाही व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.