ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • 1,30,00,000 में ठगे गए ‘साहू जी’… नाम जानकर आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

1,30,00,000 में ठगे गए ‘साहू जी’… नाम जानकर आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

9 months ago
44

 भिलाईनगर. वैशाली नगर थाना अंतर्गत कोहका निवासी प्रॉपर्टी डीलर के साथ रोबो टेडर्स कंपनी के चार संचालकों ने मिलकर उसके पैसे को फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी में करीब 3 वर्ष में करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए का निवेश कराया था और हड़प लिया. रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120 बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

पुलिस प्रवक्ता प‌द्मश्री तंवर के मुताबिक कोहका के रहने वाले ‘ज्ञान प्रकाश साहू’ प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है. वह माइंड एंड मेमोरी नाम से एक कंपनी भी रन कर रहा है. इसी कंपनी के प्रमोशन के दौरान वर्ष 2019 में उसकी पहचान चार लोगों से हुई. उन लोगों ने साहू को बताया कि वे लोग रोबो टेडर्स एफएस लिमिटेड और इंफिॉक्स कैपिटल नाम से कंपनी चलाते हैं. इस कंपनी में शेयर ट्रेडिंग का काम होता है. वे लोग एआई के जरिए लोगों का पैसा शेयर मार्केट में इनवेस्ट करवाते हैं. इससे ना सिर्फ कम समय में इनवेस्टर का पैसा दोगुना होता है, चल्कि वह उस पैसे में उसे 10 प्रतिशत का रिटर्न भी देते हैं. इसके बाद ज्ञान प्रकाश साहू उनके झांसे में आ गया. उसने अपनी मेहनत की कमाई उनके कहने पर उनकी फर्जी कंपनी में लगा दिया.

अब ज्ञान प्रकाश साहू ने इस पूरे मामले में अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और उन्हें उम्मीद है कि उसके साथ हुई ठगी की राशि उन्हें वापस मिलेगी.

Social Share

Advertisement