ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • नवीन विधानसभा परिषर में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगायी जाये – डॉ. महंत

नवीन विधानसभा परिषर में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगायी जाये – डॉ. महंत

9 months ago
82

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को पत्र लिखकर नवीन विधानसभा नया रायपुर में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा लगाये जाने को लेकर पत्र लिखा है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, प्रदेश के सर्वोच्च सदन नवीन विधानसभा परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी जिस स्पष्टता, दूरदृष्टि और सामाजिक न्याय की भावना के साथ संविधान को आकार दिया, वह किसी भी लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए एक आदर्श है, जिसका अनुसरण करना हम सभी का दायित्व है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि, मेरे कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में मैंने भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा प्रस्तावित नवीन विधानसभा परिषर में स्थापित करने की घोषणा की थी। यह ज्ञात हुआ कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नवंबर 2025 को नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए सहर्श सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। मेरा दृढ़ मत है कि यह अवसर भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए उपयुक्त समय होगा, जो छत्तीसगढ़ और भारत के अनुसूचित जाति समुदाय के लिए बड़ा सम्मान होगा। यह महान नेता के योगदान को स्मरण करने के लिए भी व्यापक जनहित में होगा।

Social Share

Advertisement