ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • DKS अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वार्डों में AC खराब मिलने पर जताई नाराजगी, मरीजों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं

DKS अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वार्डों में AC खराब मिलने पर जताई नाराजगी, मरीजों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं

11 months ago
55

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (Health Minister Shyam Bihari Jaiswal) ने आज रायपुर के डीकेएस अस्पताल (DKS Hospital) के औचक निरीक्षण में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. मरीजों ने स्वास्थ्य मंत्री से अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिल रही सुविधाओं और उनके व्यवहार के बारे में अपने अनुभव साझा किए.

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पाया कि अस्पताल के कई वार्डों में एयर कंडीशनर (AC) खराब हैं, जिससे मरीजों को गर्मी में (Patient Facing Problem In Summer) काफी परेशानी हो रही है. इसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर सभी खराब एसी को ठीक करने या नए एसी स्थापित करने के निर्देश दिए.

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आरामदायक वातावरण प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही, उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए और सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी को तत्काल दूर किया जाए.

Social Share

Advertisement